फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर रेड अलर्ट जारी

Sun, 17 Jul 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
शारदा का जलस्तर बढ़ा, बैराज पर रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार तड़के चार बजे शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक पहुंच गया। रविवार दिन में 2 बजे नदी का जलस्तर सर्वाधिक 2 लाख 21 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया था। चार बजे नदी का जलस्तर कम होते हुए 1 लाख 98 हजार क्यूसेक रह गया। रविवार को वाहनों के लिए बैराज के गेट बंद रखे गए।

यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि 88 वर्ष पुराने बैराज पर सुरक्षा के तहत नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होते ही बैराज से वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 शारदा में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति शनिवार रात 3.20 बजे से रोक दी गई है। नदी में साफ पानी आने के बाद ही पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान एनएचपीसी और लोहिया हेड पावर हाउस का बिजली उत्पादन ठप रहेगा। बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी के पानी में पीपीएम (पार्ट पर मिनट ) बढ़ने के बाद सुरक्षा के तहत नहर और पावर चैनल में पानी की सप्लाई बंद की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें