फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा में बढ़ी पेयजल किल्लत

Fri, 06 Apr 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
भिंगराड़ा में हैंडपंप भी खराब हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा क्षेत्र में पेयजल समस्या गहरा गई है। बाजार की पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद अब तक सहारा बने हैंडपंप ने भी जवाब दे दिया है। इसके चलते अब यहां के लोग करीब एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


एक हजार से अधिक की आबादी वाले भिंगराड़ा क्षेत्र में इन दिनों पेयजल को लेकर मारामारी है। पिछले महीने यहां बाजार की पेयजल लाइन में खामी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कुछ दिनों तक लोग हैंडपंप पर आश्रित हुए। हैंडपंप से निकलने वाला मटमैले पानी से पीने को छोड़ दूसरे काम चला रहे थे। लेकिन आज यह हैंडपंप भी खराब हो गया है। और लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर गधेरे से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों का रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दीपक भट्ट, गिरीश, सुरेश, शेखर, हरीश गिरि, योगेश, सुभाष भट्ट आदि ने तुरंत पेयजल लाइन और हैंडपंप को दुरस्त करने की मांग की है। हैंडपंप ठीक न होने तक पेयजल की वैकल्पिक आपूर्ति करने की भी मांग की गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें