लोहाघाट पीजी कॉलेज में सीटें बढाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने तीन दिन के भीतर सीटें नहीं बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
एबीवीपी के विभाग संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में मंगलवार को प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में 200 छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए 150 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन और 50 ने ऑफ लाइन आवेदन किया है। सीटें कम होने से उन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
इस दौरान नीरज सक्टा, रोबिन मेहता, मयंक ढेक, अमन बोहरा, गौरव पांडेय, दीपांशु माहरा, अनिकेत ढेक, मयंक ढेक आदि मौजूद थे। इधर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोहित ढेक के नेतृत्व में धीरज बिष्ट, प्रवीन ढेक, रितिक सिंह, साहिल, सागर, दीपक, हिमांशु, नीरज आदि मौजूद थे।