फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अधूरे ढांचे को तोड़ा... नए डिजाइन से बनेगा शहीद स्मारक

विज्ञापन
चंपावत के पूर्व सैनिक कल्याण परिसर के इस अधूरे शहीद स्मारक पर हथोड़ा चला। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले का पहला शहीद स्मारक छह महीने में तैयार हो जाएगा। इस स्मारक में विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में शहीद हुए क्षेत्र के वीर योद्धाओं की स्मृतियों को संजोया जाएगा। इधर डिजाइन को बदलने के लिए पहले निर्माणाधीन स्मारक को तोड़ने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से अब तक हुए विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में चंपावत जिले के 73 फौजियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। शहादत देने वाले इन शहीदों की याद में कोई स्मारक नहीं है। सामूहिक रूप से एक शहीद स्मारक के निर्माण के लिए सैनिक कल्याण विभाग परिसर में वर्ष अप्रैल 2015 में काम शुरू किया गया था। स्मारक में चार लाख रुपये से कुछ काम हुआ लेकिन फिर धन की कमी से दिसंबर 2015 से काम बंद हो गया। इस कारण शहीद स्मारक में शहीदों के नामों के अंकन, प्लेटफार्म से लेकर फिनिशिंग का काम नहीं हो सका था।
पिछले साल इस शहीद स्मारक के लिए धन मंजूर हुआ। साथ ही निर्माणाधीन स्मारक के डिजाइन को बदलने का निर्णय लिया गया। और अब इस अधूरे स्मारक को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इस स्मारक में तीन पटल (पत्थर) लगाए जाएंगे जिसमें सभी 73 शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बर्बाद हो गए चार लाख रुपये
चंपावत। शहीद स्मारक के पहले से निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ दिया गया है। इस ढांचे को बनाने में चार लाख रुपये खर्च हुए। अलबत्ता अब यह राशि बर्बाद हो गई है। अधूरे शहीद स्मारक को तोड़ नए डिजाइन से 7.58 लाख रुपये से निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के शहीदों की स्मृति से जुड़े शहीद स्मारक का काम शुरू हो गया है। विभाग ने शुरू करा दिया है। -लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) वीपी भट्ट,
जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें