फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभकरण वध और लक्ष्मण को लगी शक्ति

विज्ञापन
छीनीगोठ की रामलीला में लक्ष्मण-मेघनाथ युद्व का दृश्य। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ में रामलीला का मंचन अंतिम चरण में है। 12 वें दिन कुंभकरण वध और लक्ष्मण शक्ति की लीला का सुंदर मंचन हुआ। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह माहरा महू भाई ने किया। उन्होंने दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

होली समिति छीनीगोठ के पहल पर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप गांव के सांस्कृतिक मंच में आयोजित रामलीला देखने हर दिन बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। छीनीगोठ के साथ ही आमबाग, ज्ञानखेड़ा, विचई, सैलानीगोठ, उचौलीगोठ, ककरालीगेट, मनिहारगोठ आदि आसपास के गांवों से भी लोग प्रभु श्रीराम की लीला देखने पहुंचे रहे हैं। सोमवार को कलाकारों ने कुंभकरण वध और लक्ष्मण शक्ति का सुंदर अभिनय कर दर्शकों को देर तक बांधे रखा। राम का अभिनय शुभम जोशी, लक्ष्मण का भानु भट्ट, मेघनाथ का जगदीश पंत, रावण का हरीश कांडपाल, कुंभकरण का बंशीधर चौड़ाकोटी, विभीषण का प्रकाश जोशी, हनुमान का महेंद्र ऐरी और अंगद का अभिनय प्रदीप बिष्ट ने किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, मुकेश जोशी, मोहन जुकरिया, गोविंद चौड़ाकोटी, नवीन जोशी, दीपक जुकरिया, दिनेश चंद्र भट्ट, श्याम सिंह बिष्ट, हिमांशु पाटनी, ग्राम प्रधान पूजा जोशी आदि व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें