फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठकी होली का शुभारंभ

Mon, 17 Dec 2018 10:07 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला,पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
पाटी में आयोजित बैठकी होली में गायन करते होल्यार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौष माह के पहले रविवार से पाटी में श्री मष्टा संगीत कला समिति के तत्वावधान में कुमाऊं में प्रचलित बैठकी होली का शुभारंभ हो गया है। देर रात तक होल्यारों ने ‘क्या जिंदगी का ठिकाना फिरत मन क्यों रे भुलाना’ और ‘भजो मन कृष्ण कन्हैया गिरधारी’ होली गीत गाए।
विज्ञापन


रविवार रात संगीत प्रवीण सीएस मौनी के आवास में पर बैठकी होली की शुरुआत समिति के संरक्षक एमएन पचौली ने दीप जलाकर किया। सीएस मौनी ने ‘भव भंजन गुण गाऊं मैं अपने राम को रिझाऊं’ गाकर बैठकी होली की शुरुआत की। 

कैलाश भट्ट ने ‘क्या जिंदगी का ठिकाना फिरत मन क्यों रे भुलाना’, कृष्ण नाथ पचौली ने ‘भजो मन कृष्ण कन्हैया गिरधारी’, एमएन पचौली ने ‘कैसी बंशिया बजायी धनश्याम’, एमसी भट्ट ने ‘जटन विराजत गंग भोले नाथ दिगंबर’, पंकज पचौली ने ‘गणपति को भज लीजै रसिक वह आदि कहावै’ होली प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन


देर रात तक चली होली महफिल में तबले में संगत चतुर मौनी, कैलाश भट्ट ने दी।  शिक्षक रवीश पचौली, बद्रीदत्त पचौली, गौरव बोहरा, प्रियंका, अजय, ललित आदि ने सुर में सुर में मिलाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें