लोहाघाट उप जिला अस्पताल में रोगियों के तीमारदारों के लिए बनाए गए रैन बसेरे का शुभारंभ करते सीएम
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसरे का शुभारंभ हो गया है। रैन बसेरा बनने के बाद तीमारदारों को ठहरने की सहूलियत मिलेगी। सीएमओ डाॅ. देवेश चौहान ने चिकित्सालय परिसर में बने रैन बसेरे का शुभारंभ किया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि रैन बसेरे में रोगियों के तीमारदारों के लिए चार बेड लगाए गए हैं। साथ ही ठहरने के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले रोगियों के तीमारदारों को सहूतियत मिलेगी। सीएमओ डाॅ. चौहान ने चिकित्सालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. धनंजय पाठक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. शौर्य, निर्मल मुरारी, उमेश पंत आदि थे। संवाद