उत्तराखंड ग्राम विकास पंचायतीराज संस्थान की ओर से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेष कार्याधिकारी जेके तिवारी मंगलवार को वहां पहुंचे। बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यदि ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और विकास के तौर तरीकों की जानकारी नहीं होगी तो वह अपने गांव का विकास नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चंपावत जिले का चयन करने के बाद लोहाघाट ब्लॉक से प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई है। प्रतिनिधियों को निर्वाचन के बाद पहली बार यह ऐसा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के लोग उन्हें विभागीय कार्य संचालन की जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ा रहे हैं।
संस्थान के उप निदेशक आशीष पुनेठा ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण में भाग नहीं लेंगे, उन्हें विकास से वंचित होना पड़ेगा। दूसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में परियोजना निदेशक (पीडी) केएन तिवारी ने ग्राम विकास, सूचना के अधिकार, स्वास्थ्य विभाग के गौरव पांडेय ने एनआरएचएम के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के तौर तरीके बताए। बीडीओ केएस नयाल भी मौजूद थे।