फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में अभव्या, दृष्टि, शौर्य ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कला मंच बनबसा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर देश भक्ति पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न जगहों से 25 बच्चों ने ऑनलाइन अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

तीन वर्गों में हुई देश भक्ति पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में एनएचपीसी की अभव्या मेहता ने पहला, सौम्या गुप्ता एवं दिया भट्ट ने दूसरा, चंदनी बनबसा निवासी अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में चंदनी बनबसा की दृष्टि जोशी ने प्रथम, गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म की रिया बिष्ट एवं मैक्स्टन स्ट्रांग फार्म बनबसा के यश बिष्ट ने द्वितीय एवं गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के विनय जोशी और दिल्ली पब्लिक स्कूल देवीधूरा की प्रियंका भट्ट ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली के शौर्य गुप्ता, किशनपुर मोटाहल्दू के घनिष्ठ जोशी एवं मुंबई के आदित्य सिंह क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं का निर्णय लाईक एवं कमेंट के योग के आधार पर शिक्षक प्रकाश गोस्वामी, नरेश पचौली द्वारा किया गया। आयोजक राम उनिज ने बताया कि प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें