पाटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरतोली में एड़िद्यौ महोत्सव के तहत रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची है। क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा तराशने के लिए आयोजित महोत्सव में खेलकूद, सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
आयोजक मंडल से जुड़े गिरीश गहतोड़ी, कमल किशोर, भुवन गहतोड़ी आदि अतिथियों ने महोत्सव का शुभारंभ किया। वहां आयोजित विभिन्न खेलकूद, सामान्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
पूर्व प्रमुख लमगड़िया ने ईश्वरी गहतोड़ी को शौचालय, लक्ष्मी देवी की बेटियों की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष एक हजार रुपये देने की घोषणा की।
पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया और ‘पहाड़ों के झरोखे से’ त्रैमासिक पत्रिका के संपादक बाबा आदित्य दास ने ललित मोहन गहतोड़ी के होलिका संग्रह ‘फाल्गुनी फुहारें’ का विमोचन किया।
कमल, गिरीश ने संचालन किया। महोत्सव में कानाकोट, सिरतोली, सिरमोली, जनकांडे, खुतेली, त्यारसौं, मल्ली लड़ी आदि गांवों के लोग पहुंचे।
वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह देव, वासुदेव भट्ट, पुष्कर राम, माधवानंद गहतोड़ी, महेश गहतोड़ी, तारा दत्त भट्ट, भास्कर भट्ट, रमेश जोशी, अजय गहतोड़ी, विपिन पांडेय, त्रिभुवन, बंशीधर गहतोड़ी, मनीष भट्ट आदि थे।