फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 49 हजार रुपये उड़ाए

Fri, 28 Nov 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में भी साइबर अपराधी लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामले में एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर धोखे से 49 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि वार्ड संख्या 11 निवासी बुजुर्ग चंद्रा बिष्ट ने तहरीर में कहा है कि 11 नवंबर को मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनका बेटा एक केस में गिरफ्तार कर लिया है। उसको बचाना चाहते हैं तो 50 हजार रुपये उसके खाते में डालो। बुजुर्ग महिला इससे काफी डर गई और काल करने वाले व्यक्ति ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया और किसी से बात न करने के लिए लगातार फोन पर बात करता रहा। धमका कर उससे पैसे खाते में डलवा लिए। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि अभी तक डिजिटल अरेस्ट के मामले में क्षेत्र में आज तक सामने नहीं आए थे। मामले से पुलिस अलर्ट हो गई है और लोगों को जागरूक करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें