टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संकट के कारण करीब आठ माह बाद हालात सुधरे तो रेलवे जल्द ही यहां से स्पेशल ट्रेन सेवा का संचालन शुरू कर सकता है लेकिन रेल सेवा बंद होने से अकेले टनकपुर रेलवे स्टेशन को पौने तीन करोड़ से अधिक की आय का नुकसान झेलना पड़ा है। रेल सेवा न होने से शारदीय नवरात्र में मां पूर्णागिरि धाम की रौनक कम रही।
कोरोना के कारण सरकार ने मार्च से रेल सेवा रोक दी थी, जो आठ माह बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इन आठ महीनों में अकेले टनकपुर रेलवे स्टेशन को करीब पौने तीन करोड़ से अधिक की आय का नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले वर्ष 2019 में मार्च से अक्तूबर तक आठ महीनों में टनकपुर स्टेशन को 7.44 लाख यात्रियों से 2.83 करोड़ रुपये की आय हुई थी, लेकिन इस वर्ष इसी अवधि में आय का आंकड़ा शून्य है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल के मुुताबिक टनकपुर से रेल सेवा शुरू होने के बारे में फिलहाल रेलवे बोर्ड से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संवाद
गत वित्तीय वर्ष में माहवार हुई आय का आंकड़ा
वर्ष 2019-2020
माह यात्री आय (रुपये में)
मार्च 80659 3277115
अप्रैल 164012 6335575
मई 178301 6364980
जून 177983 6133270
जुलाई 37238 1632950
अगस्त 26378 1005080
सितंबर 30660 1201305
अक्तूबर 49672 2382630