फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत नगर में फड़ और रेहड़ी वालों के लिए स्थान होगा निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पुलिस की ओर से शनिवार से नई यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नई यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार क्षेत्र में आड़े-तिरछे वाहनों और बिना निर्धारित मापदंड के बिना लगाए गए फड़ और रेहड़ियों को पंक्तिबद्ध किया जाएगा। बाजार क्षेत्र में निजी वाहन आधे घंटे से ज्यादा देर तक नहीं रहेंगे। बाजार क्षेत्र में पीक आवर में ट्रांसपोर्ट से संबंधित माल की लोडिंग, अनलोडिंग नहीं की जाएगी। अन्य समय भी निर्धारित स्थान पर ही लोडिंग, अनलोडिंग होगी। दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन को बाजार क्षेत्र मे सड़क पर बनी सफेद पट्टी के अंदर ही खड़ी करेंगे। वाहन सफेद पट्टी से बाहर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान स्वामी अपने वाहनों को दुकान के आगे खड़ा नहीं करेंगे। टैक्सी वाहन निर्धारित स्थल पर अपने क्रमानुसार सवारी भरेंगे और अन्य टैक्सी वाहन पूर्व निर्धारित स्टैंड पर ही अपना वाहन खड़े करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें