चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिले के चारों विकासखंडों को मिलाकर जिले में कुल 312 ग्राम पंचायतें, 332 मतदान केंद्र, 393 मतदान स्थल, 2286 वार्ड हैं। इनमें कुल 1,86,245 मतदाता में से 89,113 महिलाएं और 97,132 पुरुष मतदाता हैं।
चंपावत ब्लॉक में कुल 113 ग्राम पंचायतों के लिए 123 मतदान केंद्र में 157 मतदान स्थल बनाए गए हैं जबकि 853 वार्ड हैं। इसमें कुल 75,007 (35,992 महिला और 39,015 पुरुष) मतदाता है। विकासखंड लोहाघाट में 67 ग्राम पंचायतें हैं। 76 मतदान केंद्रों में 85 मतदान स्थल हैं और कुल 487 वार्ड हैं। इनमें 38,654 (18,694 महिला और 19,960 पुरुष) मतदाता हैं।
इसी तरह पाटी में 84 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 84 मतदान केंद्रों में 97 मतदान स्थल बनाए गए हैं और यहां 604 वार्ड हैं। पाटी में 45,328 (21,245 महिला और 24,083 पुरुष) मतदाता हैं। बाराकोट में 48 ग्राम पंचायतों के लिए 49 मतदान केंद्र में 54 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां 342 वार्ड हैं। 26,153 (12,616 महिला और 13,537 पुरुष) मतदाता हैं।