फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में पहली बार बरसे मेघराज

Mon, 18 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल में पहली बार सोमवार पूर्वान्ह करीब 11.55 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 45 मिनट तक मेघ बरसे। कुछ देर बारिश होने के बाद ओले भी गिरे। लंबे अर्से बाद सोमवार को हुई करीब दो मिलीमीटर बारिश से यहां तपिश और गर्मी से निजात मिलने के साथ ही पेयजल समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जंगल की आग भी बुझी
चंपावत। जंगलों में धधक रही आग पर काबू पाने में वन महकमा भी कामयाब नहीं हो पा रहा था, लेकिन मेघों के बरसने से जंगल की आग पर भी नियंत्रण हुआ है।

खेत-खलिहान के लिए फायदेमंद बारिश
बारिश से खेत-खलिहान को भी फायदा होगा। जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी का कहना है कि बारिश से आलू सहित इस वक्त बोई गई सभी फसलों को लाभ होगा। अलबत्ता ओले गिरने से खेती पर असर पड़ सकता है।

गर्मी से मिली मामूली राहत
लोहाघाट/पाटी। लंबे समय बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। दोपहर बाद कुछ समय के लिए झमाझम बारिश हुई। उधर, पाटी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। यहां एक घंटा झमाझम बारिश होने से नाले उफान पर आ गए। इससे किसानों को राहत मिलने के साथ जंगलों में लगी आग बुझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें