फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राजी जनजाति क्षेत्र में 13 लाख से रोपवे का होगा सुधारीकरण

Fri, 11 Oct 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र लोडियालसेरा खिरद्वारी राजी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में रोपवे का सुधारीकरण निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से राजी जनजाति गांव पोथ के लोडियालसेर से खिरद्वारी तक रोपवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। रोपवे का सुधार होने के बाद ग्रामीणों को आवाजाही करने के साथ-साथ अन्य प्रकार के समान को ले जाने में काफी मदद मिलेगी। प्रांतीय खंड लोग निर्माण विभाग ने इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस रोपवे की मदद से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दूरस्थ क्षेत्र में गांव वालों के लिए नदी पार करने के लिए रोपवे ही एकमात्र साधन है। बरसात के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं।
कोट
राजी जनजाति गांव खिरद्वारी में 13 लाख रुपये की लगात से रोपवे का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें