फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बदहाल क्वांरकोली-पाड़ासौंसेरा मोटर मार्ग की सुधलेवा कोई नहीं

Tue, 18 Feb 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के क्वारकोली-पाड़ासौंसेरा मोटर मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है। मोटर मार्ग में बने गड्ढे हर वक्त दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। डामरीकरण की मांग लंबे समय से ग्रामीण कर रहे हैं। 15 किमी लंबे मोटर मार्ग में आठ साल पूर्व पीएमजीएसवाई ने डामरीकरण किया था। तब से इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग का डामर उखड़ गया है। इस बदहाल मार्ग पर निगालीगाड़, झिरकुनी, टाक, छुलापै, बैतरानी, छानाड़ीणा, सूरी, भटवाड, रावलगांव, सूराकोट, चौड़ी, पाड़ासौंसेरा आदि गांव के लोग आवाजाही करते हैं। कई बार शासन-प्रशासन से डामरीकरण की मांग की गई, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

डीएम से लोकमान सिंह अधिकारी, राहुल सिंह, राम सिंह, सोनू सिंह, निर्मल सिंह, विक्रम सिंह, दिनेश नाथ, मेद सिह, लक्ष्मण सिंह, कमल सिंह ने इस सड़क को पीएमजीएसवाई से हस्तांतरित कर लोनिवि को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण किया जाएगा। - वीरेंद्र बोरा, ईई पीएमजीएसवाई, लोहाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें