चंपावत जिले के मौराड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे किया जा रहा अवैध खनन।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से महज दस किमी की दूरी पर स्थित बनलेख-मौराड़ी सड़क पर अवैध खनन को रोकने को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम डॉ.अहमद इकबाल को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि नवनिर्मित सड़क से अन्यत्र जगह को अवैध खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।
उनका कहना है कि लोनिवि की ओर से ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। दूसरी ओर वन विभाग भी ठेकेदार के इशारे पर कार्य कर रहा है। इस क्षेत्र से जो पत्थर निकालकर बिना रायल्टी और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की गैर मौजूदगी में अन्यत्र स्थानों पर बेरोकटोक बेचा जा रहा है।
मोहन चंद्र, नवीन चंद्र, बलदेव, दीक्षित जोशी, ललित मोहन भट्ट आदि ग्रामीणों ने इस कार्य में तत्काल रोक लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मौका मुआयना कराने की मांग उठाई है।