पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते कनलगांव के नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। इससे परेशान कनलगांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही टैंकर से पानी की सप्लाई करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने पेयजल उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पानी के बिल का भुगतान नहीं करने का भी ऐलान किया।
सुभाष तड़ागी, आनंद सिंह, कमला देवी, पुष्पा, सोनी, नंदा देवी, आशा देवी, हेमा तड़ागी और दिनेश महर आदि ने कहा कि विभाग पानी के तो भारी भरकम बिल थमा रहा है। लेकिन पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने पानी उपलब्ध नहीं कराने पर पानी के बिल जमा नहीं किया जाएगा।
परेशान लोगों का कहना था कि वर्तमान में बेहद कम मात्रा में पानी आ रहा है। इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने सीधे पेयजल लाइन में मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, गांव में टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति करने की मांग उठाई। कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
कोट
बारिश नहीं होने से पेयजल स्रोत में साठ फीसदी तक गिरावट आ गई है। जीआईसी रोड और कनलगांव पेयजल के नजरिए से काफी संवेदनशील हैं। अप्रैल माह से टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पेयजल लाइन में मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
किशोर पंत, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान।