फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी व एमकॉम की स्वीकृति न मिली तो आंदोलन होगा

Wed, 19 Jul 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में प्राचार्य कालेज को ज्ञापन देते छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम संकाय संचालित करने स्वीकृति इसी सत्र से दिए जाने की मांग को लेकर छात्रसंघ ने आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने डिग्री कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कला संकाय में एमए में अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, समाज शास्त्र विषयों के साथ ही स्नातक में संस्कृत और शिक्षा शास्त्र विषयों को स्वीकृति देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 14 अप्रैल को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने छात्रों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है। छात्र नेताओं का कहना है कि महाविद्यालय में विषयों के संचालन के लिए पर्याप्त भवन और संसाधन हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस सत्र में छात्रों की मांगें पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया। ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार, हरीश जोशी, गौरव सकलानी, जीवन बोहरा, हिमांशु पांडेय, मनोज जोशी, पूजा खाती, मनीषा, कंचन बिष्ट, सुमन बिनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें