फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मार्ग बंद किया तो रेलवे के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन

Thu, 04 Dec 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रेलवे की ओर से भजनपुर बनखेत की सीमा पर दीवार बनाने से ग्रामीण खफा हैं। उनका कहना है कि आठ दशकों से भी अधिक समय से निवास कर रहे ग्रामीणों का आवागमन मर्ग रेल प्रशासन बंद करने पर तुला है। आरोप है कि आवागमन मार्ग नहीं देने के अलावा बरसाती पानी निकासी भी नहीं दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांगे पूरी नहीं किए जाने पर रेलवे प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भजनपुर बनबखेत के ग्रामीण आठ दशकों से भी अधिक समय से गांव के दक्षिणी छोर मीना बाजार रेलवे फाटक तक आवागमन करते चले आ रहे हैं लेकिन अब रेलवे प्रशासन यार्ड निर्माण के नाम पर गांव की सीमा पर दीवार लगा उनका मार्ग बंद करने जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राजस्व और रेलवे का संयुक्त सर्वे कराने की मांग की है। इधर, ग्राम प्रधान शांति देवी का कहना है कि दीवार निर्माण से करीब 40 से 45 परिवारों का मार्ग बंद हो जाएगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से बनखेत से मीना बाजार रेलवे फाटक तक दस फीट चौड़ा मार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें