फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में जल्द शुरू होगी आईसीयू सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने रविवार को संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोविड चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को अस्पताल में आईसीयू कक्ष को जल्द शुरू कराने और कोरोना जांच की सुविधा 24 घंटे जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम कफल्टिया ने बताया कि कोरोना की रोकथाम और उपचार व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं। मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए निजी संस्थानों से भी ऑक्सीजन सिलिंडर अधिग्रहित किए गए हैं।
संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू सुविधा जल्द शुरू कराई जा रही है। स्टेडियम भवन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर के 50 में से दस बेडों पर ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात के समय कोरोना सैंपलिंग न करने की शिकायत मिल रही थी, जिसके लिए सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी को 24 घंटे सैंपलिंग सुविधा जारी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें