फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव आर्मी, पापा सॉरी

Sun, 01 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 आई लव आर्मी। पापा सॉरी, मैं जीना चाहता था। मैं आर्मी से बहुत प्यार करता हूं। मेरी किस्मत में न जाने क्या-क्या दुख लिखें हैं। इसीलिए मैंने अपनी जान दे दी। आर्मी के चक्कर में कई बार घर से भागा हूं। आज तो जान ही ले ली आर्मी ने। ये खत पीपलढींग गांव (हाल निवासी बिंदुखत्ता) के चंदन सिंह पुत्र दान सिंह ने जहर खाने से पहले लिखा था। खुदकुशी से पहले चंदन ने दो खत लिखे, एक अपने पापा को और दूसरे खत में अपने छोटे भाई राकेश से फौज में भर्ती होकर उसकी इच्छा पूरी करने की गुजारिश की है। चंदन ने सुसाइड नोट में लिखा कि एक ही ख्वाहिश है कि आर्मी वाला बनना, लेकिन मैं आर्मी मैन नहीं बन पाया। अब मेरी ख्वाहिश को तू पूरी करना राकेश।
विज्ञापन


चंदन सिंह (20) पुत्र दान सिंह 25 अप्रैल से घर से गायब था। 27 अप्रैल को परिजनों ने लालकुआं थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि चंदन ने कई बार फौज की परीक्षा में हिस्सा लिया, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया। इस वजह से वह परेशान रह रहा था। 27 अप्रैल को वह घर से लापता हो गया था। पुलिस की सूचना के बाद परिजन शनिवार रात को पहुंच गए थे। डॉ. जितेंद्र जोशी ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। पोस्टमार्टम में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि शव कूमायाकूड़ा गधेरे से 400 मीटर नीचे पड़ा था। जो पूरी तरह फूला हुआ होने के साथ उसमें दुर्गंध आने लगी थी। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट और जहर की शीशी मिल मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें