फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मैं पहाडऩ मेरा ठुमका पहाड़ी... पर थिरके दर्शक

Tue, 10 Sep 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में पाटन पाटनी में चल रहे झुमाधुरी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाका
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी और राइकोट के प्रसिद्ध झुमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शक देर रात तक जमे रहे।
विज्ञापन

महोत्सव की शाम प्रकाश रावत एंड पार्टी, जय गोल्ज्यू उत्थान मंच, स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों के नाम रही। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी, ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक, श्याम दत्त चौबे, सचिन जोशी ने किया।
पिथौरागढ़ से आई टीम के दल नायक प्रकाश रावत और चंपावत के आई टीम के दल नायक सुरेश राजन के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली आदि गीतों पर शानदार कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। कलाकारों ने ओ नंदा सुनंदा दैणि है जाए से कार्यक्रमों की शुरूआत की। हीरा समदनी, हिट ग्वाला जाना मेरी मधुली, मैं पहाड़न मेरा ठुमका पहाड़ी गीत पर दर्शक थिरके।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकार आराध्या बोहरा ने ओ बाना तू छ बड़ी कमाल की, रिया और खुशी ने नजर ना लागा आदि गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। संचालन शशांक पांडेय, गिरीश कुंवर, जगदीश पाटनी ने किया। इस दौरान प्रधान जानकी बोहरा, प्रधान रायकोट महर गिरीश राम, प्रकाश बोहरा, धन सिंह पाटनी, राजेंद्र पाटनी, रमेश चंद्र पाटनी, हेम पाटनी, कमल कुलेठा आदि मौजूद रहे।

महोत्सव में आज
पाटन पाटनी में चल रहे झुमाधुरी महोत्सव में बुधवार को मुख्य मेला आयोजित होगा। इस दिन दोपहर बाद पाटन पाटनी और राइकोट महर गांवों से मां भगवती और मां महाकाली की भव्य रथ यात्राएं निकलेंगी। जो ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां झुमाधुरी मंदिर की परिक्रमा करेंगी। मेले के दौरान यहां विशाल मेला आयोजित होगा।

अंकिता, सिद्धार्थ, प्रीति, हर्षित रहे अव्वल
लोहाघाट (चंपावत)। झुमाधुरी महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता महिला ओपन वर्ग में अंकिता पाटनी, नेहा पाटनी, अनामिका पांडेय, जलेबी दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में सिद्धार्थ कुंवर,अनमोल विश्वकर्मा,अनुज कुंवर, बालिका वर्ग में प्रीति विश्वकर्मा, आरबी कुंवर पहले दूसरे तीसरे स्थान में रहे। शतरंज प्रतियोगिता के ओपन में हर्षित कुमार विजेता, मोहित रावत उप विजेता रहे। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। निर्णायक जगदीश चंद्र पाटनी, प्रमोद चंद्र पाटनी, सुंदर नाथ गोस्वामी, शेखर विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह, विजय बोहरा, मदन विश्वकर्मा, विनीत पाटनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें