फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता मैं फोन करुलो, तू ना उठाली...  

Wed, 05 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
संगीता मैं फोन करुलो, तू ना उठाली...   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखा नगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम जारी है। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत ‘जै मैयां दुर्गा भवानी दैण हैये’ से की गई। कार्तिक, आयुष, प्रियांशु की प्रस्तुति ‘संगीता मैं फोन करुलो, तू ना उठाली मै मैसेज करुलो’ गीत पर दर्शक अपने स्थानों में थिरकने लगे।
विज्ञापन


‘झलझली आंखा कस्तो भया माया प्रिति, शक्ति नमो बिरसमा’ नेपाली नृत्य पर कलाकारों ने खूब तालिया बटोरी। रोहन, सुभाष, सचिन, सागर की प्रस्तुति ‘नौकरी मिली सरकारी’ गीत बेहद सराहा गया। 

शरद गोरखा की अध्यक्षता और पवन तथा अंकित के संचालन में हुई सांस्कृतिक संध्या में अमन की प्रस्तुति भोले बाबा आ ग्यान कभै ये पहाड़ में कभै वि पहाड़ में भी खूब तालियां बजी। महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता में रत्ना संगीता और शीतल, गुंजन, निधि और मनीषा अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


निणार्यक हेमंत पांडे, संयोजन नीमा देवी ने किया। कैरम एकल बालकों में मनोज टम्टा ने सुभाष गोरखा और भावना ने वेदिका को पराजित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें