फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मैं ठीक हूं, सूखे मेवे और कंप्रेसर से मिल रही ऑक्सीजन...

Fri, 17 Nov 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
उत्तरकाशी सुरंग में फंसे पुष्कर सिंह ऐरी की मां गंगा देवी को टनकपुर में जानकारी देते राजस्व उप
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मैं ठीक हूं। खाने के लिए सूखे मेवे, पेयजल और कंप्रेसर से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। तसल्ली देने वाली ये बात छह दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे पुष्कर सिंह ऐरी ने फोन पर अपने भाई विक्रम सिंह से शुक्रवार को कही। विक्रम शुक्रवार सुबह ही उत्तरकाशी पहुंचे और चंपावत जिला प्रशासन की ओर से उन्हें भरपूर मदद दी जा रही है।
विज्ञापन

टनकपुर के छीनीगोठ गांव का 24 वर्षीय पुष्कर सिंह ऐरी 12 नवंबर से उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंस गया। डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने टनकपुर छीनीगोठ जाकर पुष्कर के माता-पिता और परिजनों को सांत्वना दी।
राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह मंगला के नेतृत्व में गई टीम ने पुष्कर की कुशलक्षेम बताते हुए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पुष्कर की कई दिनों से बेसुध मां गंगा देवी को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि पिता राम सिंह और परिवार के दूसरे लोगों को भी मनोबल बनाए रखने के लिए प्रशासन की टीम ने प्रेरित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें