फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से पूछताछ में मानव तस्करी का खुलासा

Sat, 16 Dec 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मानव तस्करी में गिरफ्तार आरोपी महिला व उसका ससुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो दिन पहले बरम जौलजीबी से संदिग्ध अवस्था में टनकपुर पहुंची किशोरी से पूछताछ में मानव तस्करी के मामले का खुलासा हुआ है। किशोरी को योजनाबद्ध तरीके से बहला-फुसला कर बदायूं ले जाया जा रहा था, लेकिन टैक्सी चालक की जागरूकता से किशोरी मानव तस्करों के चंगुल में फंसने से बच गई।
विज्ञापन


मामले में स्वयंसेवी संस्था रीड्स के सचिव ने बदायूं की एक महिला समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी महिला एवं उसके ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति और महिला का भाई फरार है।

13 दिसंबर को जौलजीबी के बरम गांव निवासी एक किशोरी टैक्सी चालक मदन कुमार की आल्टो कार से अकेले टनकपुर पहुंची। रास्ते में मोबाइल पर किशोरी के किसी से बात करने पर टैक्सी चालक को संदेह हुआ। टनकपुर पहुंचने पर जब किशोरी को एक व्यक्ति अपने साथ ले जाने लगा तो टैक्सी चालक मदन ने पुलिस को सूचित कर उन्हें पकड़वा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं मानव तस्करी के खिलाफ कार्य करने वाली रीड्स संस्था के कार्यकर्ताओं ने किशोरी से गहन पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का निकला। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बरामद किशोरी हाइस्कूल की छात्रा है।

उसे एक माह से मायके में रह रही बदायूं निवासी ज्योति पत्नी शिवम शर्मा ने शादी कराने का झांसा देकर बहला-फुसलाया और मोबाइल एवं एक हजार रुपये देकर यह कहकर टनकपुर जाने को कहा कि वहां उसे उसके ससुर मिलेंगे वे तुझे अपने साथ बदायूं ले जाएंगे।

उसके बहकावे में आई किशोरी परिजनों को बताए बगैर टनकपुर पहुंच गई। कोतवाल ने बताया कि रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी की तहरीर पर आरोपी महिला एवं उसके ससुर दिनेश कुमार शर्मा, पति शिवम शर्मा निवासी चितौरा थाना आलापुर जिला बदायूं एवं भाई सुरेश आर्या निवासी बरम जौलजीबी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के अलावा मानव तस्करी की धारा 307 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पकड़ी गई आरोपी महिला एवं उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को रीड्स संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र के संरक्षण में दिया गया है। इधर, पुलिस अब आरोपी महिला के पति एवं भाई को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।

सूझबूझ पर टैक्सी चालक की प्रशंसा

टनकपुर। आल्टो कार चालक मदन कुमार यदि जागरूक नागरिक होने का परिचय नहीं देता तो पहाड़ की एक किशोरी फिर मानव तस्करों के चंगुल में फंस जाती। पुलिस अधिकारियों के साथ रीड्स संस्था के अध्यक्ष कैलास चंद्र लोहनी, सचिव भुवन गड़कोटी, विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने टैक्सी चालक के सूझबूझ की प्रशंसा की है।

गरीबी और शराबी पिता की हरकतों से तंग है किशोरी

टनकपुर। मानव तस्करों के झांसे में किशोरी ऐसे ही नहीं फंस रहा थी। परिवार की गरीबी और शराबी पिता की हरकतों से तंग आकर ही वह मानव तस्करों के बुने जाल में फंसने जा रही थी। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, ऊपर से उसके पिता शराब पीकर आए दिन परिजनों के साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें