टनकपुर (चंपावत)। जंगल से लगे क्षेत्र के गांवों में बाघ और हाथी के साथ ही भालुओं की भी दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। शनिवार को बस्तिया गांव के पास नौले में विशालकाय भालू दिखने ग्रामीण भयभीत हैं।
चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में भी करीब पांच माह पहले बाघ द्वारा एक महिला को निवाला बनाने एवं गांव के बाग में घुसी एक बाघिन के 24 घंटे तक डेरा जमाने की घटना के बाद से ग्रामीणों में वन्यजीवों की दहशत बनी हुई है।
बस्तिया के ग्राम प्रधान नवीन सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम गैमल सिंह के घर के पास नौले में विशालकाय भालू दिखाई दिया।
उन्होंने चंपावत एवं हल्द्वानी वन प्रभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से क्षेत्र में बढ़ रहे वन्यजीवों के खतरे को रोकने के लिए शीघ्र कदम उठाने का आग्रह किया है।