फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत पर पुलिस ने रूकवाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पर पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीसी) ने शहर में हो रही एक शादी रुकवा दी। उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से पुलिस ने अब उम्र का पता लगाने के लिए दुल्हन को बोन और टीथ टेस्ट के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एएचटीसी को मंगलवार को सूचना मिली कि टनकपुर शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग दुल्हन की शादी हो रही है। इस पर सेल की इंचार्ज एसआई मंजू पांडेय फोर्स के साथ विवाह स्थल पर पहुंची और दुल्हन के नाबालिग होने की शिकायत का हवाला देकर शादी रुकवा दी। दूल्हा दुल्हन और पंडित समेत दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। सेल की इंचार्ज मंजू ने बताया कि दुल्हन के स्कूल प्रमाणपत्रों और आधार कार्ड में दर्ज उम्र में फर्क है। अब सही उम्र का पता लगाने के लिए दुल्हन का बोन और टीथ टेस्ट कराया जा रहा है। परीक्षण में उम्र का पता चलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें