फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटोली चाय बागान में खरपतवार हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
चंपावत के लटोली चाय बागान में खरपतवार हटाती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। जिला मुख्यालय के लटोली चाय बागान में इन दिनों खरपतवार हटाने का काम किया जा रहा है। फील्ड सहायक सुरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चाय बागान में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए खरपतवार हटाने का कार्य किया जा रहा है। फील्ड सहायक ने बताया कि खरपतवार हटाने का काम चाय बागान की उत्पादक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। जिले में वर्तमान में 220 हैक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में चाय के बागान विकसित किए जा चुके हैं। सभी बागानों में इन दिनों खरपतवार हटाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य में कलावती देवी, देवकी देवी, गंगा देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, निर्मला देवी, माधुरी देवी आदि सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें