फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण से ही बचेगा मानव का अस्तित्व

विज्ञापन
चौमेल जीआईसी में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के जीआईसी चौमेल में शिवा ग्रुप की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी हुई। इसमें प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्या के निर्देशन में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने जंगल कटने से पर्यावरण को खतरा बताया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने कहा कि तेजी से कट रहे पेड़ मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा हैं। इससे न केवल पर्यावरण असंतुलन हो रहा है, बल्कि जलस्रोतों में गिरावट, दूषित हवा समेत प्रदूषण भी बढ़ रहा है। गोष्ठी में सभी से हर साल दो से तीन पौधे लगाकर उनके संरक्षण की अपील की गई। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रकाश महर, शिवा ग्रुप के अध्यक्ष शुभम ढेक, सचिव दीपक जोशी, राज महर, मनोज बिष्ट, अजय बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें