फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अस्पतालों में जब बाल रोग विशेषज्ञ ही नहीं तो कैसे हो इलाज

Wed, 13 Nov 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के तीनों अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में चंपावत अस्पताल में एसीएमओ अस्थायी तौर पर बाल रोग विशेषज्ञ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उनके चिकित्सा अवकाश और अन्य कार्यों के लिए बाहर जाने पर बच्चों का इलाज नहीं हो पाता। इस कारण लोगों को अपने पाल्यों के इलाज के लिए पिथौरागढ़ और खटीमा आदि शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल चंपावत, उपजिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में लंबे समय से बच्चों के इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जिला अस्पताल में 11 माह से बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण आकस्मिक मामलों में फिजिशियन बच्चों का उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एसीएमओ डॉ. चंद्र शेखर भट्ट बाल रोग विशेषज्ञ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
पांच माह बाद भी नहीं पहुंचे विशेषज्ञ

चंपावत। जिला अस्पताल में पांच माह बाद भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए चार जुलाई को उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी किया था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव चंद्र रमोला को टिहरी से चंपावत भेजा गया, लेकिन आदेश जारी होने के पांच माह बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन


डॉ. देवेश चौहान प्रभारी सीएमओ, चंपावत ने कहा कि जिले में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इसके लिए बात की जा रही है। अस्पतालों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें