लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित गढ़भोज कार्यकम में शामिल छात्राएं।
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में गृह विज्ञान विभाग की ओर से गढ़भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी व्यंजन परोसे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने किया। इस दौरान बीए और एमए की छात्राओं ने उड़द की दाल के बड़े, खुजेरे, चावल के माड़े, भट्ट की दाल, आलू और मूली का थेचुवा, आलू के गुटके, भांग की चटनी, गहत के डुबके आदि तैयार किए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अपराजिता, डाॅ. सोनाली कार्तिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में पहाड़ी क्षेत्रों पर पाए जाने वाले मोटे अनाज और तैलीय बीजों के गुणों और उनमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के विषय में जानकारी देना व मोटे अनाजों के प्रति रुझान बढ़ाना है। वहां डॉ. केसी जोशी, रेखा जोशी, प्रकाश लखेड़ा, दिनेश व्यास, कमलेश शक्टा, रवि सनवाल, महेश त्रिपाठी, दिनेश राम, नीरज कांडपाल आदि रहे।