फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन के कब तक करें काम

Mon, 08 Jun 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहने से गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी और सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता के विफल रहने के बाद हड़ताल का समाधान नहीं निकल सका है। जिस कारण जिला मुख्यालय में विभिन्न स्थानों में कूड़े के ढेर लग गए हैं तथा पूरा नगर गंदगी से बजबजा रहा है। इस मामले में सफाई कर्मियों ने बिना वेतन मिलने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


आज सुबह सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री रघुवीर पंवार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष के समक्ष पांच माह का पूर्ण वेतन दिए जाने, कर्मचारी आवास का निर्माण किए जाने, प्रत्येक माह की एक से 10 तारीख तक वेतन का भुगतान करने, 10 वर्ष से निरंतर कार्य करते आ रहे कर्मचारियों को नियमित करने, मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मियों को संविदा कर्मियों के समान वेतन देने आदि की मांगें प्रमुखता से उठाईं। पालिकाध्यक्ष ने शासन के बीच चल रहे पत्राचार का हवाला दिया, लेकिन कर्मचारी टस से मस नहीं हुए। आज कार्य बहिष्कार करने वालों में नरेंद्र, जनोद कुमार, सरिता, वीना, कुमेश, नितिन, विपिन, पूजा, राधा, आशा, राजेश, पुष्पा, बालकिशन, विनोद, रामविलास, संजू, अर्जुन, राजू, बलराम, राकेश आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें