फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 किलो अफीम के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने नेपाल से भारत को लाई जा रही 11 किलो से ज्यादा अफीम के साथ दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम शिमला (हिमाचल प्रदेश) ले जाई जा रही थी।  एसएसबी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसबी के सहायक कमान अधिकारी बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जवान बार्डर में सघन चेकिंग अभियान कर रहे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आ रही दो महिलाओं के बैग की तलाशी में उन्हें 11 किलो 285 ग्राम अफीम बरामद हुई। सहायक कमान अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं नेपाल के कोहलपुर जिला वर्दिया निवासी विष्णु देवी पत्नी मनोज और कल्पना देवी पत्नी राजेश्वर देव है। विष्णु देवी वैकल्टी तहसील ठियाग फागू जिला शिमला और कल्पना देवी जिला शिमला में सेव के बागानों में काम करती हैं। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीआर पौरी ने बताया कि एसएसबी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसबी के दल में एसआई विपिन राम, एचसी याशवंत सिंह, मीना राम, अमरेंद्र, राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल राजबाला, लाली मीणा आदि शामिल थे।
फोटो 08 टीएनपी 5 पी।

पहले भी अफीम के साथ पकड़ी गई थी नेपाली महिला
बनबसा (चंपावत)। इस बार्डर में एसएसबी ने इससे पूर्व भी 15 अगस्त 2012 को एक नेपाली महिला को 1 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। यह महिला भी अफीम नेपाल से हिमांचल प्रदेश ही ले जा रही थी। इस सीमा पर चरस तो अक्सर पकड़ी जाती है, परंतु अफीम पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें