फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से झिरकुनी गांव में आवासीय मकान ध्वस्त

विज्ञापन
बाराकोट के झिरकुनी गांव में भारी बारिश से ध्वस्त मकान। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के झिरकुनी गांव में भारी बारिश के चलते एक मकान ध्वस्त हो गया। हादसे से कुछ समय पहले बाहर निकलने से वृद्धा समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। अलबत्ता मवेशी आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

भारी वर्षा के चलते गौरी दत्त के पुस्तैनी मकान में बैड़ा बैडवाल के चमनपुर तोक से आई ईश्वरी देवी पत्नी गिरीश चंद्र अपनी बहू और पोती के साथ रहती थी। मंगलवार की सुबह भारी बारिश के बीच मकान की दीवार एकाएएक भरभरा कर गिर गई। उस समय ईश्वरी अपनी बहू और पोती के साथ अंदर थी। मकान की दीवार ध्वस्त होने का अंदेशा होने पर तीनों ही आनन फानन में घर से बाहर भाग गए, जिससे वह बाल बाल बच गए। अलबत्ता गोठ में मवेशी चोटिल हो गए।
ग्राम प्रधान मीनाक्षी जोशी ने बताया कि ईश्वरी देवी का मकान बैड़ा बैडवाल के चमनपुर तोक में है। वहां आए दिन भूस्खलन होने से मकान खतरे की जद में आ गया था, जिसे देखते हुए ईश्वरी ने झिरकुनी में गौरी दत्त के पुस्तैनी मकान में शरण ली थी। मकान ध्वस्त होने से उसके सामने आवास की समस्या पैदा हो गई है। ग्राम प्रधान मीनाक्षी नवीन जोशी, अंबादत्त जोशी, लोकमणि जोशी, प्रकाश जोशी आदि ने प्रशासन से पीड़ित ईश्वरी के लिए आवास की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें