फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों को जोडने वाली सड़कों में हॉटमिक्स करो

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाली लोहाघाट-चमदेवल और लोहाघाट-दिगालीचौड़-रौंसाल सड़क की हालत सुधारकर इसे हॉटमिक्स से पक्का करने की मांग उठने लगी है। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों ने लोनिवि से स्पेशल एसिस्टेंस स्कीम (एसएएस) के तहत इन बदहाल सड़कों को ठीक कर उन्हें हॉटमिक्स से पक्का करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, ग्राम प्रधान संजय भट्ट, महेंद्र सिंह, मोनू बिष्ट, महा सिंह, गंगा सिंह, योगेश सिंह, पूरन सिंह आदि जनप्रतिनिधियों का कहना है कि लोहाघाट-चमदेवल और लोहाघाट-दिगालीचौड़-रौंसाल सड़क बदहाल बने हुए हैं। पूर्व प्रमुख का कहना है कि इन सड़क से सीमावर्ती क्षेत्र के डुंगराबोरा, मंढुवा, रौंसाल, कायल, मटियानी, बांकू, दिगालीचौड़, फांफर आदि करीब 38 से अधिक गांवों की एक लाख से अधिक आबादी आवाजाही करती है। सड़क की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें