फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतवार को हॉटमिक्स, सोमवार को सड़क की खुदाई

Mon, 06 Jul 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर दो दिन पूर्व हुए हॉटमिक्स को एक दिन बाद ही जल संस्थान की ओर से पलीता लगा दिया गया है। विभिन्न संगठनों के आंदोलन के बाद बड़ी मुश्किल से नेशनल हाइवे डिविजन की ओर से जिला मुख्यालय की सड़क में हॉटमिक्स किया था। दो दिन तक बरसात के कारण देर रात तक कार्य करने के बाद रविवार को हॉटमिक्स का कार्य पूरा हुआ, लेकिन सोमवार को जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइनों की लीकेज चेक करने के नाम पर सड़क की खुदाई कर उसे बदरंग बना दिया है।
विज्ञापन


जल संस्थान की ओर से भूमिगत पेयजल लाइनों के लीकेज चेक करने के लिए दो स्थानों सड़क को कई फिट गहराई तक खोद दिया है, जिसको लेकर लोगों में जल संस्थान के प्रति रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि लीकेज चेकिंग का कार्य हॉटमिक्स करने से पूर्व भी किया जा सकता था। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती का कहना है कि पूर्व में उन्हें हॉटमिक्स किए जाने की जानकारी नहीं थी। विभाग की ओर से अब हॉटमिक्स से पूर्व विभिन्न स्थानों पर लाइनों की लीकेज चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें