फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन सेवा खराब, बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 06 Jul 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र का लैंडलाइन फोन नंबर चार महीनों से बंद पड़ा है। जिससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को वीर कालू सिंह माहरा चौक में बीएसएनएल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। किसान यूनियन के अध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में किसानों ने बीएसएनएल की लापरवाही पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ज्येष्ठ उप प्रमुख हीराबल्लभ जोशी, पंचेश्वर के कल्याण सिंह, पूरन पंत, फोर्ती के मोहन बगौली, शंकर बगौली, सुनील सुतेड़ी, दिनेश बगौली, डुंगरी फर्त्याल के दीवानी राम, मोहन उपाध्याय, मनोहर सिंह ढेक, ग्राम प्रधान विनोद ढेक, सुंई के केशव दत्त चौबे, कोलीढेक के त्रिलोक सिंह फर्त्याल, खकोड़ा के जोत सिंह, पाटी के पूर्णानंद गहतोड़ी आदि किसानों का कहना था कि बीएसएनएल सेवा ठप होने से सबसे अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं। जिन्हें वैज्ञानिक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस असुविधा के कारण उनका बेमौसमी सब्जियों का कारोबार, आलू की खेती चौपट हो गई है।
विज्ञापन


 उधर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. संजय चौधरी के अनुसार वे लगातार बीएसएनएल के अधिकारियों से लाईन को ठीक करने का अनुरोध करते आ रहे हैं, उन्होंने स्वीकार किया कि फोन खराब होने से किसानों को काफी कठिनाइयां हो रही हैं। इधर बीएसएनएल के एसडीओ मनीष पंत का कहना है कि मंडल स्तर से केबल की मांग की गई है, केबिल कब आएगी, इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें