फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज:चंपावत जिला अस्पताल में बनेगा छह बैड का आईसीयू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए चंपावत जिला अस्पताल में सघन निगरानी केंद्र (आईसीयू) खुलेगा। जिला अस्पताल में छह बैड का आईसीयू प्रस्तावित किया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिला अस्पताल से जरूरी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिला अस्पताल में 6 बैड के आईसीयू के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक आरके जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल के मौजूदा भवन के कुछ कमरों में जरूरी मरम्मत कर आईसीयू बनाया जाएगा। इसके निर्माण में आने वाले खर्च का आगणन बनवा कर महानिदेशालय भेजा जाएगा।
सीएमएस डॉ. जोशी का कहना है कि आईसीयू के लिए डॉक्टर तो पर्याप्त हैं लेकिन इसके लिए विशेषज्ञ तकनीकी स्टाफ और स्टाफ नर्सों की जरूरत होगी। 60 बैड वाले जिला अस्पताल में इस वक्त गायनाकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी, नेत्र रोग, सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, चर्मरोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, साइकियाट्रिस्ट आदि के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

आईसीयू में मिलती हैं खास सुविधाएं
चंपावत। आईसीयू में न केवल मरीजों का बेहतर इलाज होता है बल्कि उनकी देखरेख के लिए वेंटिलेटर सहित आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ तकनीकी टीम होती है। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सुविधा मिल सकेगी। 24 घंटे सेवा देने वाले आईसीयू में अत्याधुनिक वेंटिलेटर, रेडिएंट वार्मर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, इनफ्यूजन पंप, मल्टीपेरामीटर मॉनीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, लेरिंगोस्कोप सहित कई उपकरण भी लगाए जाएंगे।
बेस अस्पताल के लिए नहीं मिला बजट
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल को 2015 में बेस अस्पताल के रूप में स्थापित करने की मंजूरी मिली थी लेकिन धन नहीं मिलने से इसके बाद से यह पत्रावली ठंडे बस्ते में चली गई थी। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने पहले चरण के काम के लिए 276.70 लाख रुपये की मांग की थी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिला अस्पताल के पास केएमवीएन की जमीन पर बनने वाले बेस अस्पताल के लिए फिलहाल बजट नहीं मिल सका है। बजट के लिए फिर से पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें