फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों की कटाई छटाई से बढ़ेगा फलों का उत्पादन

विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र में पेड़ों में प्रूनिंग का कार्य करते उद्यान विभाग के कर्मचारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उद्यान विभाग इन दिनों स्थानीय बगीचों में कटाई-छंटाई करा रहा है। ऐसा करने से पेड़ों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और उनका ढांचा भी सुधरेगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग बगीचों में सेब, आड़ू, पुलम, खुबानी, माल्टा, संतरा आदि के पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रहा है। इन पेड़ों की सूखी, टेढ़ीमेढ़ी, कमजोर शाखाओं को काटकर अलग किया जा रहा है, ताकि पेड़ों में अच्छे फूल आने से उनकी उत्पादन क्षमता भी बढ़ सके। इससे पौधों की वृद्धि, स्वास्थ्य, फल उत्पादन बढ़ता है। पहले प्रायोगिक रूप से ही इस काम को किया जाता था, लेकिन इस बार बड़े स्तर पर करीब 15 हेक्टेयर क्षेत्र में कटाई-छंटाई की जा रही है। उद्यान सचल दल प्रभारी भूपेंद्र जोशी का कहना है कि कोलीढेक, फोर्ती, पाटन आदि क्षेत्रों के किसानों की मांग पर उनके पेड़ों में कटाई-छंटाई की जा चुकी है।
इन बागानों में हो रही कटाई-छंटाई
मौड़ा, पोखरी, पंथ्यूड़ा, खतेड़ा, किमतोली, ढोरजा, थुवा माहरा, कलचौड़ा, डुंगरी फर्याल, मोत्युराज, रायनगर चौड़ी, बलांई, भुमलाई आदि गांवों में कटाई-छंटाई की जा रही है। उद्यान सचल दल प्रभारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कटाई-छंटाई के लिए बनाई गई तीन टीमों में दिनेश ढेक, हयात राम, दीपक सिंह, मनीष ढेक, मनोहर सिंह, राकेश डांगी शामिल हैं। किसानों की मांग पर अन्य गांवों में भी फलदार पेड़ों में कटाई-छंटाई की जाएगी।
विज्ञापन

पेड़ों में आ रही नई जान
लोहाघाट क्षेत्र के किसान शंकर बगौली का कहना है कि उद्यान विभाग की इस कटाई-छंटाई से उनके सिटरस पेड़ों में नई जान आ रही है। पेड़ों की कटाई-छंटाई से उनमें नई टहनियां आएंगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें