राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला मुख्यालय सहित समस्त विकासखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10 बजे से छतार पुल से रैली निकाली गई जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों सहित अधिकारियों -कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय परिसर में डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान पहली बार मतदाता बने युवा मतदाता रीना खर्कवाल तथा रजत नेगी को सम्मानित कर मतदाता पहचान पत्र दिया गया।
सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। वहां एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, सीओ ध्यान सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, प्राचार्य डायट केसी साक्य, पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीडी पांडेय, डीपीओ प्रकाश बृजवाल, डीएमओ मनोज पांडेय आदि थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा ने किया। संवाद
मतदाताओं को शपथ दिलाई
बनबसा / टनकपुर (चंपावत)। केवि-दो में वरिष्ठ अध्यापक श्यामलाल ने छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। प्राचार्य रंजना बरफाल, वरिष्ठ शिक्षक वीपी सिंह, आनंद मिश्रा, मुहम्मद मुदस्सिर, केएस रावत, सचिन सिंह राणा, ललित नेगी, सतीश उप्रेती ने सहयोग दिया।
शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विमल मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक मनमोहन गोस्वामी ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने शपथ ली। उधर एसएसबी 57 वीं वाहिनी ई एवं ए कंपनी में जवानों ने शपथ ली।
बनबसा ई कंपनी के कार्यवाहक कमांडर पुष्कर सिंह धामी एवं धनुषपुल ए कंपनी की कार्यवाहक कमांडर नवीन कुमारी ने जवानों को शपथ दिलाई। टनकपुर में तहसील में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने और कोतवाली में सीओ बीसी पंत ने शपथ दिलाई।
राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. जी प्रकाश के नेतृत्व में भाषण प्रतियोगिता में रश्मि राना, प्रशांत मिश्रा, नेहा मेहता, स्लोगन में काजल अरोड़ा, जीवन सिंह भंडारी, प्रमोद जोशी, पोस्टर में तौसीफ हुसैन, मीनू, निशा पांडेय, निबंध प्रतियोगिता में ओम प्रकाश, नीतू, निकिता भंडारी जीतीं। वहां डॉ. सुमन कुमारी, स्वेता सिंह, डॉ. सुल्तान सिंह यादव, प्रसून कंबोज, डॉ. एमपी शर्मा ने किया, अश्वनी कुमार आदि थे।
शतायु मतदाताओं का किया सम्मानित
बनबसा / टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रशासन ने सौ वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान बनबसा देशीफार्म निवासी जुमना देवी (105) पत्नी स्व. फत्तू लाल, गढ़ीगोठ निवासी ललिता देवी (103) पत्नी स्व. तेज सिंह, पचपकरिया निवासी भागीरथी देवी गड़कोटी (101) पत्नी स्व. धर्मानंद गढ़कोटी, गुदमी वासी तुलसी देवी पत्नी रामी चंद (101) एवं टनकपुर निवासी 100 वर्षीय केशव दत्त जोशी को सम्मानित किया गया। वहां राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) अमर सिंह मंगला एवं वीरेंद्र पुंडीर, ग्राम पंचायत अधिकारी रीता बिष्ट, रेखा, प्रतिभा जोशी, अशोक महल आदि के अलावा वयोवृद्धों के परिजन थे। संवाद
फोटो 25 टीएनपीबीएनबी 02,03 पी।
शतायु वोटर भट्यूडा की गंगा का सम्मान
पाटी/चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने डॉक्टर और अन्य कर्मियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। वहीं पाटी ब्लाक के भट्यूड़ा गांव की शतायु मतदाता गंगा देवी को राजस्व उप निरीक्षक मनोज गहतोड़ी ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। पाटी में एसडीएम शिप्रा जोशी ने राजस्व कर्मियों को शपथ दिलाई। संवाद
पाटी के भट्यूड़ा गांव की शतायु मतदाता गंगा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते राजस्व उप निरीक्षक म?- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर के शतायु मतदाता केशव दत्त को शाल ओढ़ा सम्मानित करते प्रशासन के लोग।- फोटो : TANAKPUR
बनबसा की सर्वाधिक आयु (105) की मतदाता जमुना देवी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।- फोटो : TANAKPUR