फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी विवेकानंद इंटर कॉलेज को मिला सम्मान

विज्ञापन
देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होते पाटी विवेकान - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाटी को देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्यालय के हाईस्कूल व इंटर बोर्ड के उम्दा प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्या मंदिर में बोर्ड परीक्षा में इस साल 51 छात्रों में से 46 प्रथम और 5 द्वितीय रहे थे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्कूल के वरिष्ठ आचार्य लीलाधर सौराड़ी ने लिया।
प्रधानाचार्य शेर सिंह बिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन के अलावा छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की मेहनत को श्रेय दिया है। आचार्य ललित सौराड़ी, हरीश गहतोड़ी, धीरज डिमरी, भास्करानंद जोशी, सतीश शर्मा, दिनेश कांडपाल, मनोज मेहता, गोविंद सिंह, विद्या, सरोज, यतेंद्र बिष्ट के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति ने खुशी जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि से और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें