फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खनन प्रभावित क्षेत्रों में शहद उत्पादन को दिया जाएगा बढ़ावा

Wed, 12 Jul 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उद्यान विभाग की ओर से गरम घाटी वाले क्षेत्रों के साथ ही खनन प्रभावित क्षेत्रों में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि उद्यान विभाग को जिले के तीन विकासखंडों चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड खनिज न्यास फाउंडेशन निधि में 23.1768 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें बाराकोट विकासखंड के ग्राम बोतड़ी, सिग्दा, बेट्टा, सुंगरखाल, सुतेड़ा, बकरियाझाला, कामाज्यूला, रैघांव, चूलागांव. लुवाकोट में शहद उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण, कौशल विकास के लिए 7.992 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। लोहाघाट के ग्राम विविल, निडिल, तल्ला खायकोट, मल्ला खायकोट में 7.992 और चंपावत के रियासी बमनगांव, मोस्टा, दियूरी, दुधौरी, डोलाकांडा में 3.1968 लाख और पूर्णागिरि तहसील के ग्राम नौलापानी, झालाकुड़ी, नायकखेड़ा, खेतखेड़ा, सुवाघोठ, गेडाखाली, उचौलीगोठ, बरमदेव, टनकपुर और सैलानीगोठ शहद उत्पादन संबंधी प्रशिक्षण के लिए 3.996 लाख आवंटित कर दिए है।
बाक्स
स्वजल दियूरी और दुधौरी गांव में बनाएगा कूड़ेदान
चंपावत। स्वजल परियोजना की ओर से दियूरी और दुधौरी गांव में कूड़ेदान लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वजल को खनन न्यास निधि से 20.412 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें चल्थी में क्रिकेट मैदान सुधारीकरण के लिए 5.55 लाख, नायकगोठ में सीएससी के लिए 6.222 लाख दिए गए हैं। इसके अलावा दियूरी में 2.4 लाख, दुधौरी में 1.2 लाख रुपये से कूड़ेदान बनाए जाएंगे। खनन प्रभावित शारदा, रीठासाहिब, घाट और चल्थी में 5.04 लाख से प्लास्टिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें