फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बंद नालियां न खोली तो लोनिवि कार्यालय में होगी तालाबंदी

Wed, 12 Jul 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर में नालियां बंद होने से सड़क में बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में लोनिवि की नालियां बंद होने से बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव हो रहा है। गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने जल्द बंद नालियों को न खोलने पर लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद राजकिशोर साह, जय दत्त जोशी, कैलाश मेहता, भुवन बहादुर, दीपक साह, विनीत पंत, नंदन जोशी आदि ने बताया कि नगर के पीजी कॉलेज मार्ग, होली विजडम स्कूल के पास, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, शीतला माता मंदिर, शिवालय पुल आदि के पास सड़क किनारे नालियां बंद हैं। नालियां बंद होने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने जल्द नालियां खोलने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

..............
टिन शेड निर्माण के लिए विधायक ने दिए ढाई लाख

लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में टिन शेड निर्माण के लिए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। बुधवार को जीआईसी बाराकोट में चल रहे स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स शिविर में विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी ओर से स्काउट गाइड के लिए गणवेश के लिए 20 हजार रुपये की नगद धनराशि दी। प्रधानाचार्य रमेश राम सहित शिक्षकों ने विधायक अधिकारी का आभार जताया। इस मौके पर आरएस नेगी, जगन्नाथ गोस्वामी, डॉ.बीसी जोशी, भुनेश्वरी बिष्ट, सुशीला चौबे, सचिव मंजू बाला, जर्नादन गड़कोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें