फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस होम डिलीवरी की अव्यवस्था से आक्रोश

Thu, 14 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस की होम डिलेवरी की लचर व्यवस्था और धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा ने व्यवस्था जल्द न सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बावत पार्टी ने ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और तहसीलदार हरीराम को उप जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया है कि रसोई गैस की होम डिलेवरी व्यवस्था के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। होम डिलीवरी का शुल्क वसूलने के बाद भी गैस की होम डिलीवरी नहीं दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं जेब पर मार पड़ने के साथ ही उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मोबाइल फोन से एसएमएस के साथ ही एजेंसी में भी गैस की बुकिंग की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री दीपक पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार, कमल पंत, नरेश सकारी, नारायण बोहरा, गोविंद महर, गिरीश वर्मा, केएन तिवारी, खीमा देवी, गोपू देवी, अनीता देवी, सकीला बानो, रीतू देवी, जसोद सिंह आदि शामिल थे।

थमने का नाम नहीं ले रही है रसोई गैस की किल्लत
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय गैस एजेंसी में सुबह छह बजे से ही लोग सिलेंडरों को लेकर बारी के इंतजार में लाइन में खड़े हो जाते हैं। अभी तक यहां लगभग 3200 सिलेंडरों का बैकलाग चल रहा है। खपत के अनुसार आपूर्ति न होने के कारण यहां मार्च से ही लोग गैस की समस्या झेल रहे हैं। गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप कार्की के अनुसार शुक्रवार को एक गाड़ी गैस आने पर ढेर नाथ क्षेत्र में वितरित की जाएगी, जबकि दो गाड़ी आने पर एक गाड़ी गैस का वितरण नगर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें