फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सुमिरन जाना, सोई तन ब्रह्म समाना

Tue, 05 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौष माह में जिले के विभिन्न स्थानों में बैठकी होली का गायन जोरों पर है। फोर्ती गांव में किशोर बगौली के आवास पर बैठकी होली का शुभारंभ पंडित नवीन बगौली ने किया। उन्होंने राग काफी में भगवान शिव की आराधना करते हुए शिव सुमिरन जाना, सोई तन ब्रह्म समाना गीत से की।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य शंकर बगौली, दिनेश उपाध्याय, एनडी उपाध्याय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवीन उपाध्याय ने भव भंजन गुंण गाऊं मैं अपने श्याम को रिझाऊं गीत की शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर अनिल उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय ने संगत की, जबकि प्रकाश बगौली, मोहन बगौली, लक्ष्मी दत्त, गोविंद आदि लोगों ने सुर में सुर मिलाया।

उधर, पाटी में मां बाराही सुगम संगीत समिति के तत्वावधान में टीकाराम सोराड़ी के आवास में बैठकी होली का शुभारंभ बीपी जोशी और महेश गहतोड़ी ने किया। महेश गहतोडी ने राग काफी में कहा गणपति को भज ले रसिक वह आदि कहावै, मेजमान टीकाराम सोराड़ी ने इसी राग में भव भंजन गुण गाऊं मैं प्रभु को रिझाऊं, सुरेश भट्ट ने राग काफी में ही क्या जिंदगी का ठिकाना, फिरत मन क्यों रे भुलाना, दिनेश जोशी ने वर दे वीणा वादिनी वर दे गीत से मां सरस्वती की आराधना की। गोकुलानंद भट्ट ने अहो प्रभु अचरज, माया तुम्हारी, वहीं भगवती प्रसाद जोशी ने राम नाम रस झीनी चदरिया, झीनी रे झीनी, नीलांबर सोराड़ी ने बांसुरिया कहां भूल आये कुंवर कन्हैया गीत प्रस्तुत किया। तबले पर सुरेश, गोकुल तथा भगवती ने संगत की, जबकि जीवन  सोराड़ी, उर्वादत्त, हेम सोराड़ी, गिरीश जोशी ने सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन


सुगम संगीत समिति का गठन
पाटी (चंपावत)। मां बाराही सुगम संगीत समिति का गठन किया गया है, यहां आयोजित संगीतकारों की बैठक में आम सहमति के आधार पर भगवती प्रसाद जोशी को अध्यक्ष, दिनेश जोशी उपाध्यक्ष, सुरेश भट्ट सचिव, गोकुलानंद भट्ट  कोषाध्यक्ष, टीकाराम सोराड़ी व्यवस्थापक, महेश गहतोड़ी को निदेशक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें