फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और गांव में मची खड़ी होली की धूम 

Fri, 10 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
लोहाघाट के हथरंगिया मोहल्ले में खड़ी होली का गायन करते होल्यार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची है। प्रसिद्ध ऋषेश्वर मंदिर में खड़ी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार भई, राजा दशरथ नंदन जनक लली, हरिया  पंख मुख लाल सुवा, बोलिय जन बोले बागा में का गायन किया। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी खड़ी होली को लेकर लोगों में उत्साह है। रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली, फोर्ती, बनगांव, खूनाबोरा, पुलहिंडोला, चौमेल, दिगालीचौड़, रौंसाल, बाराकोट, बर्दाखान आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। लोहाघाट नगर में प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा के आवास में खड़ी होली हुई।

‘सुमिरो सीता राम भया कोई हीरा जनम ना पाओगे, करी तपस्या घोर कुंवर भागीरथ गंगा ले आए, और दध लूटो नंद के लाल प्यारी मोहनिया’ होली का गायन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, हरगोविंद बोहरा, जीवन मेहता, चंद्रकिशोर पांडेय, डीडी पांडेय, नवीन मुरारी, जीवन राय, सुशीला बोहरा, निर्मला बोहरा, आशा अधिकारी, भावना बोहरा, देवकी अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें