फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में बैठकी होली की मची धूम..

विज्ञापन
पाटी में बैठकी होली में होली के रंग बिखेरते होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में होली पर्व के नजदीक आने के साथ ही बैठकी होली की धूम मचने लगी है। रविवार को मां बाराही सुगम संगीत के सदस्य सतीश जोशी के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। होली का शुभारंभ प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम भुवन जोशी ने राग धमार में नंद नंदन मोरी बैयां मरोरी, महेश गहतोड़ी ने राग काफी में अब की टेर हमारी और सुरेश भट्ट ने राग काफी में सैयां गये परदेश, कटे कैसे विरह की रतिया गीत पेश किया। चंद्रशेखर गहतोड़ी ने दादरा में छाड़ो गल बैयां श्याम और गोकुलानंद भट्ट ने राग काफी में जटन विराजत गंगे और खीमानंद जोशी ने आई अचानक होली, हीराबल्लभ टकवाल ने ये कैसी होली रचाई और प्रकाश जोशी ने होली खेलत नंद लाल, प्रदीप पचौली ने राग काफी में भादो मधुवन जानो होली गायी। तबले में संगत सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, चंद्र शेखर, संजय जोशी ने दी। इस दौरान नवीन जोशी, सतीश जोशी, चंद्रेश, रेखा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें