राज्य स्तरीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता सबजूनियर बालिका वर्ग में चैंपियन बनी चंपावत की टीम अति?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। 20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर बालिका वर्ग का पहला फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें चंपावत की टीम ने अल्मोड़ा को 1-0 से हराया। मुख्य अतिथि बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर बालिका वर्ग का पहला फाइनल मैच चंपावत और अल्मोड़ा के बीच हुआ। चंपावत की खिलाड़ी खुशी के एक मात्र गोल किया। मैच के निर्णायक मनीष जोशी और अशोक ठकुराठी थे।
इससे पहले हुए मुकाबलों में सीनियर बालक वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून ने चंपावत को 7-0, सब जूनियर वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ने चंपावत को 4-0, जूनियर वर्ग में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-0, चंपावत ने अल्मोड़ा को 4-0, और सीनियर वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून ने यूएस नगर को 4-1 से हराया। जूनियर बालिका वर्ग में चंपावत ने देहरादून को 1-0, देहरादून ने नैनीताल को 9-0 से हराया। सब जूनियर में चंपावत ने पौड़ी को 6-0 से हराया। सीनियर वर्ग में हरिद्वार ने चंपावत को 5-0 से, हरिद्वार ने पौड़ी को 13-0 से हराया।
आज होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
टनकपुर (चंपावत)। प्रतियोगिता में रविवार को सब जूनियर बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून-पौड़ी और चंपावत-ऊधम सिंह नगर के बीच होगा। जूनियर बालक वर्ग का सेमीफाइनल देहरादून-नैनीताल और चंपावत-पिथौरागढ़ के बीच होगा। सीनियर बालिका का यूएस नगर-चंपावत, हरिद्वार-देहरादून के बीच होगा। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले चंपावत-देहरादून, सीनियर बालक वर्ग में देहरादून स्पोर्ट्स हॉस्टल-देहरादून के बीच होगा।